फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man died after fighting, complain registerd

कजरौठी में हैंडपंप पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 May 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
man died after fighting, complain registerd
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव कजरौठी में 19 मई को हैंडपंप पर पैर पर मुंह का पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में अगले दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इस मामले में सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव कजरौठी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र कीकड़ सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गोला, हरीशंकर और कलुआ पुत्र गौरीशंकर निवासी गांव कजरौठी को नामजद किया गया है। महेंद्र का आरोप है कि 19 मई की सुबह करीब छह बजे उसके पिता कीकड़ सिंह पुत्र गनपत सिंह अपने घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गए थे, हैंडपंप पर उक्त नामजद मिले और उसके पिता के पैरों के ऊपर कुल्ला कर दिया, उसके पिता ने मना किया तो यह नामजद लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर इन तीनों ने उसके पिता को हैंडपंप के ऊपर पटककर घूंसों से मारापीटा। मौके पर वह तथा उसकी भाभी सावित्री, मां माया, बहन सन्नो पहुंच गए, तब यह नामजद लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 20 मई की सुबह उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया मृतक का अंतिम संस्कार
19 मई की सुबह करीब छह बजे कजरौठी में हैंडपंप पर कुल्ला करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। 20 मई की सुबह इस विवाद में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर शाम तक इस मामले में एफआईआर न होने की वजह से परिजन नाराज थे, उन्होनेे मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस को जानकारी होने पर आनन फानन में देर रात ही मृतक के रिश्तेदारों को बुलाकर घटना की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिसके बाद गुरूवार की दोपहर परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया और एसआई डिप्टी सिंह भी पहुंच गए। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 20 मई की देर शाम तक घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी, जबकि मृतक के परिजनों से घटना की तहरीर मांगी गई थी। अगर तहरीर दिन में मिल जाती तो दिन में ही मुकद्दमा दर्ज कर लिया जाता। देर रात हीे मृत के रिश्तेदार को बुलाकर घटना की तहरीर ली गई और तहरीर के आधार पर रात को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 21 मई की दोपहर को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed