{"_id":"5f5771978ebc3e45aa75dbff","slug":"man-die-in-train-accident-hathras-news-ali243238096","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान में ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान में ट्रेन से कटकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
सादाबाद रोड स्थित गांव वैरीसला निवासी एक ग्रामीण की कलेक्ट्रेट के निकट सोमवार की रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक सोमवार की रात को ही बिना घर से निकल आया था। मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर उनका कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
बताया जाता है कि किसान कोमल सिंह सोलंकी पुत्र भूरी सिंह निवासी वैरीसला (मुरसान) सोमवार की रात करीब साढ़े नो बजे घर से बिना बताए निकल आए थे। कुछ देर बाद जब कोमल सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। परिवार के लोग गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी उन्हें रात भर तलाशते रहे। सुबह होने पर उन्हें सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट के निकट किसी व्यक्ति का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त कर ली। बताया जाता है कि कोमल सिंह की मौत सोमवार की रात करीब 11 बजे एक मालगाड़ी से कटकर हुई है। परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी का कहना है कि मृतक केे परिजनों द्वारा थाने पर किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।