फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man dead in manesar in suspected condition

परसौरा के युवक की मानेसर में संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
man dead in manesar in suspected condition
भागीरथ की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

परसौरा गांव के एक युवक की हरियाणा के मानेसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। उसके दोस्तों ने हरियाणा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके मौत की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । ग्रामीणों को उसके शव का आने का इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव परसौरा निवासी गया प्रसाद का पुत्र भागीरथ (22) हरियाणा के मानेसर में यूनो मिड़ा लिमिटेड कंपनी में पिछले छह सालों से काम करता था। मंगलवार की रात को अपने दोस्त अलीगढ़ निवासी शिशुपाल के पास खाना खाया और सोने के लिए नीचे वाले कमरे में चला गया। सुबह जब उसके दोस्त ने उसे नाश्ता के लिए कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जब उसका दोस्त उसे नाश्ते पर बुलाने नीचे कमरे में देखने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने कमरे की खिड़की खोल कर देखा तो भागीरथ का शव एक फंदे पर लटका हुआ था। उसके अन्य दोस्तों ने हरियाणा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी संदेह है कि लॉकडाउन होने के कारण उसका शव गांव में आएगा भी या नहीं। वहीं परिजन गुरुग्राम जाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

मृतक भागीरथ का फाइल फोटो

मृतक भागीरथ का फाइल फोटो - फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed