{"_id":"5f4fe4ed8ebc3e5330397357","slug":"man-dead-body-found-hanged-on-tree-hathras-news-ali242795323","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी युवक का शव गांव मीतई के निकट नीम के पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कई दिनों से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी मनोज (23 वर्ष) पुत्र कोमल सिंह दिल्ली सचिवालय में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन से पहले वह गांव कुंवरपुर में अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि मनोज के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मनोज को उसके मौसा-मौसी ने ही पाला था। पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहा था। इस कारण वह आगरा में इलाज करा रहा था। बुधवार की सुबह मीतई बाईपास पर रोड के निकट एक नीम के पेड़ से युवक का शव लोगों को लटका हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली प्रभारी एसएचओ दिनेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ डीके वर्मा ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया तो यही बात सामने आ रही है कि मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका आगरा में इलाज भी चल रहा था। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का और कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।