{"_id":"5f20646e8ebc3e63e5564d34","slug":"man-committed-suicide-sikandhra-rahu-news-ali2398323192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जबरदस्ती मायके ले जाने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जबरदस्ती मायके ले जाने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पत्नी को जबरदस्ती मायके ले जाने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में युवक के परिजन ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने युवक को पीटने का भी आरोप लगाया है।
एटा के गांव निवासी लाल सिंह ने अपनी बेटी सुगंधा की शादी एक साल पूर्व कोतवाली के गांव बसई निवासी मोहित कुमार पुत्र किशन वीर के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। एक महीना पहले सुगंधा को एक बेटी हुई थी। सोमवार की दोपहर में सुगंधा के मायके वाले गांव बसई हुंचे तथा रक्षाबंधन त्योहार के चलते उसे मायके ले जाने की बात करने लगे। लेकिन, ससुराल वालों ने ऑपरेशन होने की बात कहकर सुगंधा को भेजने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष में काफी कहासुनी हुई। इस दौरान आरोप है कि मोहित के ससुराल वालों ने उसकी पिटाई भी कर दी और सुगंधा को अपने साथ ले गए। इससे आहत होकर मोहित ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन, उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल प्रवेश राना गांव पहुंच गये तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।