{"_id":"586be8b04f1c1bdd69158322","slug":"making-control-room-officers-and-personnel-fixed-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम बना, अधिकारियों-कर्मियों की ड्यूटी तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम बना, अधिकारियों-कर्मियों की ड्यूटी तय
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुंवरपुर के विद्यालय में पोलिंग बूथ का निरीक्षण्ा करतीं सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष जिला तकनीकी इकाई के कार्यालय में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। इस कंट्रोल रूम में तीन पालियों में अधिकारीर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। यह अधिकारी कर्मचारी कंट्रोल रुम के कार्यों का संपादन करेंगे।
सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पहली पाली में अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता राहुल पैगोरिया को कंट्रोल रूम का सहायक प्रभारी बनाया गया है। इस पाली के दौरान विकास खंड सादाबाद के सहायक विकास अधिकारी राजकुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्यामवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सहायक कनिष्ठ गोपाल बाबू को तैनात किया गया है।
दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक अर्थ एवं संख्या कार्यालय के अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रभात रंजन को सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम बनाया है। इनके साथ सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जगन्नाथ यादव, कनिष्ठ संग्रह सहकारिता चिंतामणि, सहायक कनिष्ठ जिला पंचायत राज अधिकारी दीवान सिंह की ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीसरी पाली में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक अपर जिला सहकारी अधिकारी रजनीश कुमार को कंट्रोल रुम का सहायक प्रभारी बनाया गया है। तीसरी पाली में यहां विकास खंड सासनी के सहायक विकास अधिकारी ख्याली सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार की तैनाती की गई है।
एडीएम एएच कर्नी ने कार्यालयध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह उक्त कर्मचारी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए निर्देशित करे कि वह प्रभारी अधिकारी (कंट्रोल रूम), सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हाथरस को अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें।
वहीं विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। पुलिस-प्रशासन की चिंता सादाबाद विधानसभा क्षेत्र को लेकर है। लिहाजा पुलिस-प्रशासन तैयारियों को पूरी गंभीरता से अंजाम देने जुट गया है। मंगलवार को सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने इस विधानसभा के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुरसान क्षेत्र के गांव कुंवरपुर समेत कई गांवों में बल्नेरेविल बूथों का हाल देखा।