फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Makar Sankranti on 15 January

Hathras News: मकर संक्रांति 15 जनवरी को, साथ ही शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

Mon, 09 Jan 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। साथ ही शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे  जनवरी व फरवरी में शादी के बीस शुभ लग्न हैं। अप्रैल में विवाह नहीं हो सकेंगे, क्योंकि 31 मार्च से एक मई तक गुरु अस्त रहेगा। 

विज्ञापन
Makar Sankranti on 15 January
मकर संक्रांति - फोटो : amar ujala

विस्तार

15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसी के साथ ही शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। इस बार जनवरी व फरवरी में शादी के बीस शुभ लग्न हैं। खास बात यह है कि इस बार अप्रैल में विवाह नहीं हो सकेंगे। इसकी वजह यह है कि 31 मार्च से एक मई तक गुरु अस्त रहेगा। 

विज्ञापन


आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मकर राशि की सूर्य संक्रांति 14 जनवरी की रात दो बजकर पचास मिनट से आएगी। इसका पुण्य काल मकर संक्रांति खिचड़ी भोज दान पुण्य का पर्व पंद्रह जनवरी को मनाया जाएगा। दोपहर तीन बजे तक दान, पुण्य व स्नान फलदायक होगा। 
विज्ञापन


सकट चौथ 10 जनवरी को
आचार्य बल्लभ महाराज ने बताया कि गणेश चौथ के नाम से विख्यात गणेश चतुर्थी व्रत को सकट चौथ भी कहा जाता है। सकट चौथ का मान दस जनवरी को होगा। इस दिन संतान की दीर्घायु  की कामना के लिए माताएं उपवास करती हैं। रात को आठ बजकर बीस मिनट चंद्रमा दर्शन होने पर विधिवत पूजन इसका परायण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed