{"_id":"63c00f6e851f0c2bc60cc79e","slug":"makar-sankranti-on-14th-from-8-45-pm-auspicious-time-on-15th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात 8.45 से, पर पुण्यकाल 15 को, शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात 8.45 से, पर पुण्यकाल 15 को, शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य
Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
सार
14 जनवरी को रात्रि 8:45 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ रही है। 15 जनवरी को सूर्योदय से प्रारंभ होकर सांय 5.46 बजे तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा।
विज्ञापन
मकर संक्रांति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है, पर ज्योतिष के अनुसार सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी रात 8.45 पर ही प्रवेश करेगा, पर पुण्यकाल 15 जनवरी को होगा। तभी से शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
पंडित शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित ने बताया कि सूर्य देव एक-एक कर 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति नाम से जाना जाता है। साथ ही जिस राशि में प्रवेश कर रहे है, उस राशि का नाम आगे जुड़ जाता है। 14 जनवरी को रात्रि 8:45 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ रही है।
विज्ञापन
सांयकाल के बाद संक्रांति लगने पर पुण्यकाल अगले दिन रविवार को मध्यान 12:45 तक रहेगा। रविवार प्रात: सूर्योदय से प्रारंभ होकर सांय 5.46 बजे तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। महापुण्यकाल ब्रह्ममुहूर्त से प्रात: 9 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
शुभ कार्य भी हो जाएंगे शुरू
सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। सूर्य के उत्तरायण की स्थिति में पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने लगती है, जिससे दिन बड़े और रात छोटी होने लगती हैं। इसके साथ ही सूर्य की रोशनी अधिक समय तक फसलों में रहती हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।