फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Makar Sankranti on 14th from 8.45 pm auspicious time on 15th January

Hathras News: मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात 8.45 से, पर पुण्यकाल 15 को, शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य

Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 07:17 PM IST
सार

14 जनवरी को रात्रि 8:45 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ रही है। 15 जनवरी को सूर्योदय से प्रारंभ होकर सांय 5.46 बजे तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। 

विज्ञापन
Makar Sankranti on 14th from 8.45 pm auspicious time on 15th January
मकर संक्रांति - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर संक्रांति को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है, पर ज्योतिष के अनुसार सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी रात 8.45 पर ही प्रवेश करेगा, पर पुण्यकाल 15 जनवरी को होगा। तभी से शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


पंडित शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित ने बताया कि सूर्य देव एक-एक कर 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति नाम से जाना जाता है। साथ ही जिस राशि में प्रवेश कर रहे है, उस राशि का नाम आगे जुड़ जाता है। 14 जनवरी को रात्रि 8:45 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ रही है। 
विज्ञापन


सांयकाल के बाद संक्रांति लगने पर पुण्यकाल अगले दिन रविवार को मध्यान 12:45 तक रहेगा। रविवार प्रात: सूर्योदय से प्रारंभ होकर सांय 5.46 बजे तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। महापुण्यकाल ब्रह्ममुहूर्त से प्रात: 9 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ कार्य भी हो जाएंगे शुरू
सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। सूर्य के उत्तरायण की स्थिति में पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने लगती है, जिससे दिन बड़े और रात छोटी होने लगती हैं। इसके साथ ही सूर्य की रोशनी अधिक समय तक फसलों में रहती हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed