फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mahashivratri is an opportunity to move from darkness to light

हाथरस: अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का अवसर है महाशिवरात्रि

Tue, 14 Feb 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is an opportunity to move from darkness to light
बिसावर में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में आध्यात्मिक शोभायात्रा निका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिसावर केंद्र की ओर से आध्यात्मिक शोभायात्रा निकाली गयी। इससे पहले शिव ध्वजारोहण किया गया।

राजयोगिनी बीके भावना दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का अवसर है जिसमे हम परमात्मा शिव को याद करके अवगुणों को त्यागकर सद्गुणी बन सकते है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें एक आध्यात्मिक क्रांति द्वारा जन जन तक ईश्वरीय संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है, जो बेहद ही सराहनीय है। इसके बाद शिव ध्वजा के साथ शोभायात्रा रवाना की गई। राधा-कृष्ण और शिव शंकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी मिथलेश बहिन, बबिता बहिन, कमलेश बहिन, पूजा बहिन आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed