फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maharana pratap is brave empire

लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए लेकिन, अधीनता नहीं स्वीकार की

Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Maharana pratap is brave empire
महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते विधायक राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में विभिन्न जगहों पर भारत के सपूत वीर आन बान शान के धनी क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को पाठ्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थान देकर उनके चरित्र से आम भारतीय को अवगत कराया जाना चाहिए।
ग्रामीण अंचल के पिपलगवां स्थित बालाजी इंटर कॉलेज में आयोजित सीमित समारोह में समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि महान कहे जाने वाले सम्राट अकबर तक उनकी वीरता के कायल थे। जीवन भर वे जंगलों में रह कर अकबर से युद्ध करते रहे लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। हजारों की मुगल फौज से वे टक्कर लेते रहे तथा उसे पराजित करते रहे। अंत में लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए। दवा निर्माता सतेंद्र राघव ने कहा कि आज पूरा देश महाराणा प्रताप को सम्मान से देखता है। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। प्रमुख रूप से थे विपिन वार्ष्णेय, देवेंद्र राघव, धर्मेंद्र चौहान, किशोर पंडा, शिवकुमार जैन, मनोज जैन, नरेंद्र सिंह चौहान, वीरभान सिंह, रामू चौहान, ह्देश चौहान, विकास वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, राजू जैन, घनश्याम आढ़ती, टिल्लू गुप्ता, चंचल गुप्ता, रामनिवास चौहान, लड्डू सिंह तोमर आदि।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन करने हुए मनाई जयंती
हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती वाजीदपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख रूप से थे निशांत चौहान, आकाश तोमर, नीरज पुण्ढीर, अतुल चौहान, रोहित राघव, विजय प्रताप सिंह, अजय चौहान, विपुल गौर, रामू पुण्ढीर, गोविंद पुण्ढीर, पिंटू जादौन, गोलू राघव, आनंद पुण्ढीर, दीपक चौहान, अरुण सिसौदिया, अनुराग तोमर, आकाश तोमर, उदय पुण्ढीर, राजेश पुण्ढीर, सुधीर पुण्ढीर, अभिनव पुण्ढीर, विशान भारद्वाज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड कार्यालय में विजय प्रताप सिंह, अतुल चौहान, गौरव चौहान, निशांत चौहान, अजय चौहान, ब्रजेश चौहान, कौशल सिसौदिया, अरुण सिसौदिया, गोलू राघव आदि ने जयंती मनाई।
भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
इधर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने अपने आवास पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विपिन लाल, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, पंकज यादव, अनिल जादौन आदि थे। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने बिसाना स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ओजवीर सिंह राना, राहुल सिंह राणा, गौरव सिंह राणा, अरविंद राणा, बच्चन सिंह परमार, राहुल परमार, रवी राणा, मनीष चौधरी, टिंकू, रजत तौमर आदि थे।

वहीं, हाथरस रोड स्थित भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया के आवास पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। बबलू सिसौदिया, ताराचंद्र राणा, राहुल सिंह सिसौदिया, केपी सिंह, गौरव सिसौदिया, धर्मेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, बृजभान सिंह, भोले ठकुर, मनोज ठाकुर, सचिन पुण्ढीर आदि थे।

महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौहान।

महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विचार गोष्ठी के मौके पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग।

विचार गोष्ठी के मौके पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed