फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mahapanchayat will be held today regarding the construction of Hathras-Jalesar road

Hathras News: हाथरस-जलेसर मार्ग निर्माण को लेकर आज होगी महापंचायत

Wed, 21 Jun 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 21 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be held today regarding the construction of Hathras-Jalesar road
जलेसर रोड ​​स्थित भिलोखरी चौराहे पर धरना देते क्षेत्रीय लोग।  संवाद - फोटो : samvad
हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर अवस्था को लेकर भिलोखरी चौराहे पर सातवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 21 जून को एक महापंचायत की जाएगी। महापंचायत प्रशासन को जगाने का काम करेगी। महापंचायत के लिए टीम गठित कर गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन




राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के जिला अध्यक्ष सुनील परमार ने कहा कि 21 जून को हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर अवस्था को लेकर 21 जून को महापंचायत होगी। महापंचायत प्रशासन को नींद से जगाने का कार्य करेगी। चित्रांक्षा ने कहा कि जर्जर सड़क होने के कारण हम अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग पर वाहन न होने की वजह से छात्राओं को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नारे को साकार रूप नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत के लिए टीम गठित कर गांव-गांव प्रचार किया जा रहा है। इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो राजनीतिक दलों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने में हरेंद्र सिंह सिसौदिया, नितिन सिंह शेखावत, रामकुमार गौतम, नेपाल सिंह ठाकरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कायम सिंह, बंटी यादव, सत्येंद्र ठाकुर, अशोक परमार, विक्रम सिंह, सत्येंद्र गौतम, राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed