{"_id":"6421b099a0eb9f1e4603d3b5","slug":"magic-tempo-full-of-devotees-going-for-ganga-bath-overturned-nine-seriously-injured-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मैजिक टेंपो पलटा, नौ हुए गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मैजिक टेंपो पलटा, नौ हुए गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर
Mon, 27 Mar 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:35 PM IST
सार
एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव गोधरा से एक मैजिक टेंपो में सवार होकर श्रद्धालु राजघाट गंगा स्नान को जा रहे थे। गांव असोई के पास अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा स्नान के लिए राजघाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैजिक टेंपो जलेसर मार्ग स्थित गांव असोई के निकट सोमवार की सुबह पलट गया। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव गोधरा से एक मैजिक टेंपो में सवार होकर श्रद्धालु राजघाट गंगा स्नान को जा रहे थे। गांव असोई के पास अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में मुकेश कुमार पुत्र गनपत लाल, सुखदेवी पत्नी प्रमोद कुमार, राधा देवी पत्नी भरत सिंह, सत्यवती पत्नी अनिल, भरत सिंह पुत्र कुशल सिंह, रंजन सिंह, मदनलाल निवासीगण गांव गोधरा, सुधा पत्नी शिवकुमार निवासी निधौली कला जिला एटा, अवधेश पुत्र लोकेश निवासी राजगढ़ थाना जलेसर जिला एटा घायल हुए हैं।