फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Magic loader full of devotees overturned

चंदपा सड़क हादसा: दुर्गा मूर्ति विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मैजिक लोडर पलटा, चीख-पुकार मची, आठ घायल

Tue, 20 Oct 2026 09:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

जब वाहन चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रहे वाहन से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर लोग बचाने को दौड़े।

विज्ञापन
Magic loader full of devotees overturned
मैजिक लोडर पलटा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदपा में नगला भुस तिराहे के पास मंगलवार दोपहर दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैजिक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएससी भिजवाया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ार के ग्रामीणों ने गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार को ग्रामीण मैजिक लोडर में सवार होकर कासगंज के सोरों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। जब वाहन चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रहे वाहन से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर लोग बचाने को दौड़े। थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना स्थल पर पहुंची चंदपा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लोडर अनियंत्रित होकर खुद ही ही पलट गया। हादसे में सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
सुमित (20)
सुनीता (40)
पार्टी कुमार (17)
देवी (45)
सुमन देवी (40)
भगवान देवी (65)
राधिका (11)
गुंजन (17)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed