संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव शेरपुर में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में पहला मैच मड़नई और सादाबाद की टीम के बीच हुआ, जिसमें मड़नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सादाबाद की टीम को 50 रन से हरा दिया।
प्रवीन पौनियां ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य खेलों की अपेक्षा क्रिकेट की तरफ युवाओं का काफी रुझान रहता है। युवा क्रिकेट को सिर्फ खेल के तौर पर ही नहीं, बल्कि करिअर के रूप में भी चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल खेलना भी जरूरी है, जिससे कि तन और मन स्वस्थ रहे। उन्होंने मैच जीतने वाली टीम को बधाई दी। इस मौके पर ओमवीर प्रधान, धर्मवीर सिंह, गौरव चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह आदि थे।