{"_id":"6484c8ba8f1a7eaa54007c64","slug":"made-a-video-of-gang-rape-of-a-teenager-commotion-at-the-police-station-hathras-news-c-2-1-ali1027-139514-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, थाने पर हंगामा
Sun, 11 Jun 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
देर रात किशोरी के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरसान (हाथरस)। क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के लोग शनिवार देर रात इसकी शिकायत लेकर मुरसान कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ भाजपा और बजरंग दल से जुड़े कई नेता भी पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
थाने पर हंगामा भी हुआ। पीड़ित पक्ष तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था। बात बढ़ती देख एहतियातन अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। बताते हैं कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। सीओ हाथरस सुरेंद्र सिंह भी थाना मुरसान पहुंच गए और पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात की। किशोरी के पिता की तरफ से देर रात दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 9 मई को सुबह करीब 11 बजे अपने ननिहाल जा रही थी। तभी उसे दूसरे समुदाय के दो युवकों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबर्दस्ती उसे भट्ठे के पीछे खींचकर ले गए। उसके साथ गलत काम किया। बेटी की चीख सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी उसे यह धमकी देकर भाग गए कि अगर किसी से कहा तो उसे और उसके भाई को जान से मार देंगे। आरोपियों ने गलत काम करने का वीडियो भी बना लिया, जिससे वह उसे ब्लैकमेल भी करते हैं।