फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   maa Brahmacharini and Chandraghanta were worshipped

नवरात्र: मां ब्रह्मचारिणी व चंद्रघंटा की हुई आराधना, मंदिरों में सुबह से ही उमड़ी भीड़

Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
सार

नवरात्र के दूसरे दिन पथवारी देवी, चामुंड़ा देवी, चामड़ वाली देवी, हाथुरसी देवी व बौहरे वाली व अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन
maa Brahmacharini and Chandraghanta were worshipped
सावर में मातारानी की पूजा अर्चना करतीं महिला श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन 31 मार्च को दूसरा व तीसरा नवरात्र एक होने की वजह से मां ब्रह्मचारिणी के साथ माता चंद्रघंटा की आराधना की गई। लोगों ने घरों में अज्ञारी व पूजा-अर्चना कर माता से मनोती मांगी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को शहर के कई मंदिरों में फूल बंगला के दर्शन हुए। 

विज्ञापन


31 मार्च को सुबह शहर के पथवारी देवी, चामुंड़ा देवी, चामड़ वाली देवी, हाथुरसी देवी व बौहरे वाली व अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अज्ञारी के साथ हाथों में जल कलश लेकर श्रद्धालु मंदिरों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पूरे दिन देवी मंदिरों में घंटों जयकारों की गूंज रही। शहर के बराई मंदिर पर मेला लगा। यहां भक्त उपासना करने के लिए कतार में लगे दिखे। शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों में माता का भव्य फूल बंगला सजाया गया। शाम से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष तौर पर शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर पर मेला का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


पुरदिलनगर में मंदिरों पर दिखी भक्तों की भड़ी
पुरदिलनगर कस्बे के काली माता मंदिर पथवारी देवी मंदिर व अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने 31 मार्च को भजन-कीर्तन किया। माता का फूल बंगला सजाकर व पोशाक धारण कर शृंगार किया गया। मंदिरों को बिजली की झालरों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराही माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव शुरू
हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर में सिद्ध पीठ बाराही माता मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के लिए पूरी तरह से सजा दिया गया है। सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे मंदिर की शोभा और भी बढ़ गई है। माता की अखंड ज्योति भी प्रज्वलित कर दी गई है। पूरे नवरात्र भजन-कीर्तन किया जाएगा। सुबह और शाम की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न होगी।                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed