फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lured with the promise of a job, they were held captive and made to work for 10 months.

Hathras News: नौकरी का झांसा देकर 10 माह तक बंधक बनाकर कराया काम

Sat, 17 Oct 2026 03:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Lured with the promise of a job, they were held captive and made to work for 10 months.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नौकरी दिलाने के नाम पर बरेली बुलाकर युवक से 10 माह तक बंधक बनाकर काम कराने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि उससे मजदूरी नहीं दी गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के नगला धर्मा निवासी अजय प्रताप सिंह के अनुसार, करीब एक साल पहले भरत ने बरेली की कंपनी में दवाओं का हिसाब-किताब रखने सहित अन्य कार्यों के लिए 24 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी देने की बात कही थी। पिता के कैंसर से पीड़ित होने और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मां सावित्री देवी के साथ बरेली पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अंबे एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड में जगदीश कुशवाह, भरत और नागेंद्र उर्फ अंकुश निवासी नौहझील, बाजना, मथुरा ने रहने-खाने के नाम पर 22 नवंबर 2025 को उससे 24 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद उससे जबरन काम कराया गया। प्रतिदिन 50 से 100 लोगों का खाना बनवाने के साथ अन्य युवकों को नौकरी का लालच देकर बुलाने की जिम्मेदारी भी दी गई। करीब 10 माह तक वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह घर पहुंचे अजय ने आरोप लगाया कि बाद में उस पर मोबाइल और रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर परिवार को धमकाया गया। उसने करीब दो लाख रुपये की बकाया मजदूरी दिलाने और सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed