फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lucknow team seeks larvae amid havoc of fever in Hathras

हाथरस में बुखार के कहर के बीच लखनऊ की टीम ने तलाश लार्वा

Thu, 07 Nov 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team seeks larvae amid havoc of fever in Hathras
हाथरस के गांव कछपुरा में भ्रमण करती लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
लखनऊ की टीम ने कछपुरा में की लार्वा की खोज
विज्ञापन

मलेरिया, डेंगू के मच्छरों के लार्वा की लखनऊ से आई टीम ने की तलाश
गांव के घरों में इंडोर स्प्रे कराए जाने के टीम के अधिकारियों ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने कछपुरा गांव में डेंगू और मलेरिया के मच्छर की तलाश की। गांव के प्रत्येक घर में स्प्रे कराए जाने के निर्देश दिए। गांव की साफ-सफाई का हाल भी टीम ने जाना और इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ डॉ. देवेंद्र, अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ डॉ. विकास सिंघल, मंडल से उसके साथ आए डॉ. ललित चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा पहुंचे। यहां स्कूल में चल रहे स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लेते हुए टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव की सभी गलियों और नालियों में डेंगू व मलेरिया के मच्छर के लार्वा की तलाश की। यहां पर गांव में सफाई के साथ ही घरों के पानी की निकासी की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ कर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जेडी और एडी ने ली। यहां दोनों अधिकारियों के निर्देश के बाद असिस्टेंट मलेरिया अधिकारी एसपी गौतम की देखरेख में घरों के अंदर मच्छर नियंत्रण के लिए इंडोर स्पेस स्प्रे किया गया। गांव का सर्वे कर स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर और निर्देश देकर दोनों अधिकारी लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed