{"_id":"599f148a4f1c1bbb448b469a","slug":"lucki-fairs-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्खी मेले का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्खी मेले का आगाज आज
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : Amar Ujala
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का श्रीगणेश शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के साथ हो जाएगा, जबकि मेले का औपचारिक उद्घाटन 27 अगस्त को बल्देव छठ के दिन होगा। शुक्रवार को परंपरा के अनुसार शहर में वेद भगवान सनातन धर्म सभा के बैनर तले वेद भगवान की शोभायात्रा दोपहर दो बजे कमला बाजार स्थित मंदिर श्रीकामेश्वर भगवान से निकाली जाएगी। शोभायात्रा की समाप्ति पर मेला परिसर स्थित शिविर में वेद भगवान को विराजमान किया जाएगा।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई मेला परिसर पहुंचेगी। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय करेगी। महोत्सव के सभापति आचार्य गिरधर गोपाल दीक्षित और स्वगताध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय हैं। इससे पूर्व सुबह ध्वज पूजन आदि कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर मेला रिसीवर डीएम अमित कुमार सिंह समेत सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी वेद भगवान शिविर में होने वाली पूजा में शामिल होंगे।
इसके बाद डीएम विधिवत रूप से धर्म ध्वजा फहराकर मेला शुभारंभ की घोषणा करेंगे। इस मौके पर ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में भी पूजा-अर्चना की जाएगी और ध्वजारोहण किया जाएगा। मेला परिसर में स्कूली बच्चों से चट्टा पूजन कराया जाएगा और गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। मेला की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। मेला परिसर में दुकानें, झूले और खेल-तमाशे भी लगभग तैयार हो चुके हैं। मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का शिखर भी मेला की शुरुआत से पूर्व ही सतरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।