फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Low load power faltered Hathras

कम लोड से लड़खड़ाई हाथरस की बिजली

Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले में बिजली का संकट बेकाबू हुए जा रहा है। बुधवार को 220 केवी मीतई पारेषण केंद्र पर आगरा से मीतई आने वाली ट्रांसमिशन लाइन के पैनल की रिले बदले जाने का काम किया गया, जिससे आगरा से हाथरस की बिजली का संपर्क कटा रहा। खैर के जरिए जिले की बिजली को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त लोड नहीं पाया। 
विज्ञापन


गर्मी में उपकरणों और विद्युत लाइनों को दुरूस्त रखने के बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मीतई विद्युत पारेषण केंद्र पर रिले को बदले जाने का काम शुरू किया गया, जोकि देर शाम तक जारी रहा। इस वजह से हाथरस की बिजली को खैर से जोड़ दिया गया, लेकिन खैर से भी 500 एंपियर की जगह सिर्फ 300 एंपियर ही लोड मिल पाया, जिससे बामौली और मांट को गोकुल से विद्युत सप्लाई प्रदान कराई गई तो सादाबाद के 400 केवी बिजलीघर को मीतई की जगह सीधे आगरा से सप्लाई दी गई। खैर से कम लोड मिलने के कारण शहर में भी बिजली संकट बना रहा। यहां भी विभिन्न फीडरों को टुकड़ों में सप्लाई दी गई। 
विज्ञापन


सादाबाद में बदली जर्जर लाइन, बत्ती गुल 
सादाबाद क्षेत्र के गांव कूपा के पास भी बुधवार को टावर नंबर 96 और 97 पर जर्जर हो चुकी ट्रांसमिशन लाइन को बदले जाने का काम किया गया, जिससे सादाबाद की बिजली दोपहर दो बजे से रात सात बजे तक गुल रही। दिनभर बिजली गुल रहने से लोगों में काफी आक्रोश रहा। शाम को जैसे-तैसे सप्लाई दी गई। एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि जर्जर ट्रांसमिशन लाइन को बदले जाने का काम किया गया था, जिससे बिजली गुल रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed