{"_id":"603fd14e8ebc3ed4c3762486","slug":"lovely-shaily-and-aditya-won-in-poster-competition-sasni-news-ali2577210118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में लवली, शैली व आदित्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में लवली, शैली व आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देती एबीएसए पवन कुमारी
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान क्लब सासनी की ओर से संसाधन केंद्र पर एक संगोष्ठी का आयोजन कराया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं ब्लॉक स्तर पर ऑफलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि के रूप में एबीएसए पवन कुमारी मौजूद थीं। संचालन क्लब के समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन जितेंद्र पाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता की थीम विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवचार का शिक्षा कौशल विकास था।
पोस्टर प्रतियोगिता में लवली प्रथम, शैली द्वितीय व आदित्य प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिया। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनुभि तिवारी, जागृति अग्रवाल, मीना कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव, तारावती, प्रभावती, विमश शुक्ला, देवप्रकाश, एस लक्षण, छाया पंचाल, अभिमन्यु भारती, मान्यता दुबे, दृष्टि, मान सिंह, अंजली, नेहा, अंश कुमार, मुनेश, आयशा, चंचल शर्मा व सिमरन को पुरस्कृत किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। हमें हर बच्चे के अंदर जिज्ञासा पैदा करनी चाहिए, तभी वह भावी वैज्ञानिक बन पाएगा। इसके लिए बच्चों में प्राथमिक शिक्षा से ही इसकी रुचि होनी चाहिए। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, भावना सिंह, प्रभा शर्मा, बेबी, अमित शर्मा, राजकुमारी, गौरव, अनिल कुमार, विवेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।