{"_id":"66ca69837a61d29aaf002764","slug":"looted-thirty-thousand-rupees-from-a-shopkeeper-at-gunpoint-hathras-news-c-56-1-sali1016-119137-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तमंचे के बल पर दुकानदार से तीस हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तमंचे के बल पर दुकानदार से तीस हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 25 Aug 2024 04:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:45 AM IST
सार
अखिलेश कुमार अलीगढ़ रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज के सामने अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच तीन व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर एक बाइक पर आए। युवक से चौथ के नाम पर रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक दुकानदार ने शनिवार को तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित ने तीन बाइक सवारों पर तमंचे के बल पर तीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अखिलेश कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी महामई सलावत नगर ने कहा है कि 23 अगस्त की शाम शाम को अलीगढ़ रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज के सामने अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच तीन व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर एक बाइक पर आए। युवक से चौथ के नाम पर रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना किया तो गालियां देकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि गल्ले से तीस हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने बताया है कि जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन