{"_id":"672a51882b4fd51a9f0a1457","slug":"loktantra-rakshak-sainani-dies-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 05 Nov 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:40 PM IST
सार
सौदान सिंह को मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव एवं योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रकाश चंद शर्मा ने उनके निधन को क्षति बताया है।
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सेनानी सौदान सिंह का निधन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी का बीमारी से निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
गांव नगला पोपा निवासी 89 वर्षीय सौदान सिंह पिछले कई दिन से बीमार थे। प्रोटोकाल के तहत प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने गारद सहित उनको सलामी दी। शवयात्रा में भी काफी लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे राधा रमन और बच्चू सिंह ने किया। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सौदान सिंह को मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव एवं योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रकाश चंद शर्मा ने उनके निधन को क्षति बताया है।
विज्ञापन