फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lodhi society takes a pledge to make children educated

Hathras News: बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प ले लोधी समाज

Mon, 28 Aug 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lodhi society takes a pledge to make children educated
गांव कुठीला कासिमपुर में अवंतीबाई की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व अन्य अति​थियो - फोटो : samvad
वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती पर रविवार को गांव कुठीला कासिमपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि हमारा समाज किसी से कम नहीं है। केवल कुरीतियों और शिक्षा के अभाव में उन्नति नहीं कर पाया है। सभी संकल्प लें कि सूखी रोटी खाएंगे, लेकिन बच्चों को शिक्षित अवश्य कराएंगे।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजक ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह ने कहा कि लोधी समाज का लक्ष्य मिशन केवल बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि लोधी समाज की निष्ठा एवं भोलापन ही इनकी पहचान है। लोधी समाज ने सिकंदराराऊ विधानसभा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में हमारा पूरा साथ दिया, इसलिए वह आजीवन इस समाज की ऋणी रहेंगी।
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, अमर सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेशमपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर यादव पहलवान, डॉ. तरुण राणा, रिंकू शर्मा, बबलू लोधी, भूरा लोधी, डॉ. ललित बघेल, ओमकार लोधी प्रधान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता देवदत्त वर्मा ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed