फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lodge fir without checking

कनेक्शन बिना चेक किए जेई ने कराई एफआईआर

Tue, 22 Dec 2020 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
lodge fir without checking
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लाडपुर फीडर पर तैनात जेई व अन्य कर्मियों ने मौके पर जाकर कनेक्शन जांच किए बिना ही एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपते हुए जेई सहित सभी कर्मियों के तबादले की मांग की है।
ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे पत्र में कहा कि बिजली थाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को अवगत कराया कि आपके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। यह सुनकर ग्रामीण सोचने पर मजबूर हो गए। सोमवार को ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपते हुए कहा कि आज तक किसी उपभोक्ता के पास बिल नहीं पहुंचा है। जिससे वह बिल जमा कर सकें। आज तक किसी ने गांव में जाकर मौके पर कनेक्शन नहीं काटा है। न ही कभी ग्रामीणों ने बिजली टीम का विरोध किया है।
विज्ञापन

कनेक्शन काटे नहीं तो मौके पर जोड़ने की बात नहीं आती है। जबकि मौके पर पहुंचकर जेई व अन्य स्टॉफ को कनेक्शन काटने चाहिए। लाडपुर फीडर पर तैनात जेई व लाइनमैन पैसे लेकर काम करते हैं। अभी बीते दिनो लाइनमैन ने गंगचौली व नगला अलिया से अवैध वसूली की है। ग्रामीणों ने जेई व लाइनमैन के तबादले की अधीक्षण अभियंता से मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रपाल, राहुल सिंह, मोहन सिंह, रेशमपाल सिंह, जवाहार सिंह, आशापाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed