{"_id":"5d530b878ebc3e6ca1651420","slug":"loader-train-collided-in-railway-gate-trains-affected-hathras-news-ali210918285","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक में लोडर गाड़ी ने मारी टक्कर, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक में लोडर गाड़ी ने मारी टक्कर, ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

रात दस बजे के करीब हुई घटना, गाड़ी को पकड़ा, चालक भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सोमवार की रात को करीब दस बजे मैंडू रोड चौबे वाले महादेव के निकट एक लोडर गाड़ी ने क्रासिंग पर लगे फाटक में टक्कर मार दी। इस कारण दो पैसिंजर व मालगाडिय़ों का संचालन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने गाड़ी को पकड़ लिया।
सोमवार की रात को मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन के आने के दौरान गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। इस दौरान लोडर वाहन ने क्रासिंग पर लगे फाटक में टक्कर मार दी। जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और सिंग्नल फेल हो गए। इसकी सूचना तत्कला गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। फाटक टूटने के चलते मथुरा से कासगंज जाने वाली व कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेनों का संचालक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इसके अलावा कई मालगाडिय़ों को धीमी गति से निकाला गया।
मामले की जानकारी होने पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने गाड़ी को पकड़ लिया। चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया। इस मामले में आरपीएफ के एसआई उदयराज ने बताया कि एक लोडर वाहन ने फाटक तोड़ दिया था। गाड़ी को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। गाड़ी मालिक कुंवरपुर गांव का रहने वाला है।