{"_id":"631e2e3133544d21ff592c9e","slug":"loader-driver-injured-in-bus-collision-sadabad-news-ali3001547112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से लोडर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से लोडर चालक घायल
विज्ञापन
लोडर मैजिक और बस की भिड़ंत में जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
रविवार को हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट हुई रोडवेज बस और लोडर मैजिक की भिड़ंत में लोडर चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया है। हाथरस रोड पर लोडर मैजिक और हाथरस डिपो की बस सेंट फ्रांसिस स्कूल के निकट आमने सामने से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद रोडवेज बस में चीख-पुकार मच गई। यात्री बस में से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही बस सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। जबकि लोडर चालक राकेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी हाथरस बुरी तरह घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया। वाहनों को हाईवे से दूर कर आवागमन सुचारु कराया गया।