{"_id":"69ee3f2c5002a5445604bf05","slug":"loader-driver-dies-on-the-way-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोडर चालक की अचानक बिगड़ी तबीयत, छाती में उठा तेज दर्द, बीच रास्ते में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोडर चालक की अचानक बिगड़ी तबीयत, छाती में उठा तेज दर्द, बीच रास्ते में हुई मौत
Sun, 26 Apr 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:07 PM IST
सार
लोडर चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने गाड़ी को साइड में रोक कर फोन पर सेल्स अफसर को हार्टअटैक आने की बात बताई। लोडर को इंद्राणी गार्डन के पास पेड़ के नीचे खड़ाकर वह जमीन पर लेट गए।
विज्ञापन
मृतक लोडर चालक संजय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराबाद से कीटनाशक लादकर आगरा जा रहे लोडर चालक संजय की 26 अप्रैल की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने कंपनी के अधिकारी को फोन कर कहा कि सीने में तेज दर्द होने के कारण वह सासनी में इंद्राणी गार्डन के पास रुक गया है। कंपनी के अधिकारी जब तक उसके पास पहुंचे, तब तक वह बेहोश हो चुका था। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार संजय (45) निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर रोलेक्स न्यू बायोटेक कंपनी में ड्राइविंग कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। 26 अप्रैल को वह कंपनी के लोडर में दवाएं लेकर आगरा जा रहे थे, जैसे ही सासनी के इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंचे तो उनके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने गाड़ी को साइड में रोक कर फोन पर सेल्स अफसर विजेंद्र सिंह को हार्टअटैक आने की बात बताई। लोडर को इंद्राणी गार्डन के पास पेड़ के नीचे खड़ाकर वह जमीन पर लेट गए। विजेंद्र सिंह कैलोरी चौराहे पर ही थे, इसलिए इंद्राणी गार्डन की ओर चल पड़े। इससे पहले कि वह इंद्राणी गार्डन पहुंच पाते, संजय बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी एवं कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मौके पर पहुंच गए और चालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉ. अनंत ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग कोतवाली आ गए। डॉ. अनंत का कहना है कि युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।