फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lines were repaired, electricity remained cut off for eight hours

हाथरस: आठ घंटे ठप रही बिजली, लाइनें कराईं दुरुस्त

Mon, 18 Sep 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 18 Sep 2023 01:26 AM IST
सार

मेला श्रीदाऊजी महाराज में विद्युत ठेकेदार की ओर से लाइनें डाल दी गई हैं। इसके चलते विद्युत महकमे की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह लगभग 10 बजे लाइनों पर काम किए जाने के लिए मेला परिसर व आसपास के इलाकों की आपूर्ति काट दी गई।

विज्ञापन
Lines were repaired, electricity remained cut off for eight hours
मेला श्रीदाऊजी महाराज प्रांगण में बिजली की लाइन तैयार करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर विद्युत महकमे ने रविवार को बड़ी तैयारी की। मेला परिसर के साथ ही मेला परिसर के लिए जाने वाले रास्तों पर जर्जर बंच लाइन व खंभे बदले जाने का काम किया गया। हाईटेंशन लाइन तारों को भी कसने का काम किया गया। इस कारण शहर के कई इलाकों में आठ घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन


मेला श्रीदाऊजी महाराज में विद्युत ठेकेदार की ओर से लाइनें डाल दी गई हैं। इसके चलते विद्युत महकमे की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह लगभग 10 बजे लाइनों पर काम किए जाने के लिए मेला परिसर व आसपास के इलाकों की आपूर्ति काट दी गई।
विज्ञापन


इसके चलते शाम पांच बजे के बाद तक आपूर्ति ठप रही। शहर के वाटर वर्क्स, जिला न्यायालय, बेलनशाह, किला गेट, सीयल खेड़ा, गोशाला रोड, कृष्णा नगर, गणेशगंज, ढकपुरा, चौबे वाले महादेव, कांशीराम कॉलोनी, नयाबांस, कच्चा पेच, तरफरा रोड, चामड़ गेट आदि के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे से बिजली कटौती की गई। इस कारण पूरे दिन दिक्कत हुई है। रोजमर्रा के काम भी सही प्रकार से नहीं हो पाए। रविवार के दिन बहुत सारे काम निपटाए जाने की कोशिश होती है, लेकिन सब बेकार रहा। -रमेश निवासी बागमूला चौराहा


विद्युत अधिकारियों ने एक दिन पहले ही विद्युत आपूर्ति ठप रहने की सूचना दी थी, लेकिन दो बजे तक ही कटौती होने की बात थी। अब पांच बज गए हैं, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। -अशोक निवासी गोशाला रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed