{"_id":"6ad29353e03b2648650f5d52","slug":"light-rain-and-thunderstorms-are-expected-today-followed-by-sunny-skies-hathras-news-c-56-1-sali1016-155794-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज हल्की बारिश और आंधी के आसार, इसके बाद खिलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज हल्की बारिश और आंधी के आसार, इसके बाद खिलेगी धूप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में मौसम करवट ले सकता है। 17 अक्तूबर को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार शुरुआती तीन दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यह सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक होगा। न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
फसलों की कटाई में बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने किसानों को धान, मक्का और तिल जैसी पक चुकी खरीफ फसलों की कटाई और मड़ाई वर्षा न होने पर ही करने की सलाह दी है। धान की बालियां 85 प्रतिशत सुनहरी होने पर कटाई करें। इससे फसल की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। किसानों को मौसम की स्थिति देखकर ही कृषि कार्य करने चाहिए।