{"_id":"6ac94f3d0bff991ebf0317b1","slug":"light-rain-and-strong-winds-expected-in-hathras-over-the-next-five-days-hathras-news-c-56-1-sali1016-155406-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवा के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवा के आसार
Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हाथरस जिले में 10 से 14 अक्तूबर के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज-चमक, हल्की बारिश (1.0 मिमी तक) और 7 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यह तापमान सामान्य से लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके अलावा, हवा में नमी (सापेक्षिक आर्द्रता) अधिकतम 69 से 76 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी, जिससे उमस और गर्मी का अहसास बना रह सकता है। जब धान की बालियां या मक्का 80 से 85 प्रतिशत तक सुनहरे रंग की दिखाई देने लगें, तभी फसल की कटाई करें। कटाई के बाद फसल को धूप में सुखाकर साफ मौसम में ही मड़ाई (थ्रेशिंग) करें।