{"_id":"58f25dcc4f1c1b791ecf9372","slug":"light-from-mathura-elephant-to-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बिजली से मथुरा को रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बिजली से मथुरा को रोशनी
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जिले में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी तरफ हाथरस के हक की आधी बिजली ऊर्जामंत्री के गृह जनपद को दी जा रही है, जिससे जिले के लोगों को दिन-रात बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अफसर 15 दिन बाद आपूर्ति के हालात सुधरने का दावा निरंतर कर रहे हैं।
आगरा के 400 केवीए पीली पोखर बिजलीघर से हाथरस के 220 केवी मीतई बिजलीघर को 700 एंपियर तक लोड मिलता था, लेकिन जब से वहां क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हुआ है, तब से सिर्फ हाथरस को आधा यानि कि 350 एंपियर लोड ही मिल रहा था। अब इस बचे 350 एंपियर लोड में भी ऊर्जामंत्री के गृह जनपद ने सेंध लगा दी। 350 एंपियर में से करीब 200 एंपियर लोड गोकुल बिजलीघर को दिया जा रहा है।
ऐसे में पूरा जिला अब सिर्फ 150 एंपियर लोड से ही चल रहा है। इसी वजह से ट्रांसमिशन अफसरों को जिलेभर को शिफ्ट वाइज कटौती करनी पड़ रही है। कभी दो घंटे तो कभी एक घंटे की शिफ्ट में जिले के बिजलीघरों को बड़ी मुश्किल से सुचारु रखा जा रहा है। शाम सात बजे बाद से बिजली संकट चरम पर पहुंच जाता है, जिससे जिलेभर में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। खैर बिजलीघर से भी हाथरस को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। इस वजह से शहर से लेकर कस्बों, टीटीजेड आदि में बिजली के लिए लोग बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी में दिन-रात कटौती से लोगों का मूड खराब हो रहा है।