फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lift to be installed at Vikas Bhawan; relief for the differently-abled and the elderly.

Hathras News: विकास भवन में लगेगी लिफ्ट, दिव्यांग व बुजुर्गों को मिलेगी राहत

Thu, 03 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 03 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lift to be installed at Vikas Bhawan; relief for the differently-abled and the elderly.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों और बुजुर्गाें के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट लगवाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने 25 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास भवन में लिफ्ट लगाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीएसी गाजियाबाद के मुख्य प्राविधिक परीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने 31 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य के पत्र के क्रम में विकास भवन में लिफ्ट स्थापित किए जाने का आगणन व प्रस्ताव तैयार कर तत्काल शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की वित्तीय व प्रशासनिक कार्रवाई पूरी की जा सके।
विज्ञापन

विकास भवन में लिफ्ट लगने से रोजाना अपने कार्यों के सिलसिले में आने वाले सैकड़ों दिव्यांगजन, बुजुर्गों और असहाय लोगों को ऊपरी मंजिलों पर जाने के लिए सीढि़यां चढ़ने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed