फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Life imprisonment to wife guilty of murdering her husband

Hathras News: पति की धारदार हथियार से हत्या, दोषी पत्नी को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया

Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

मान सिंह की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और चारपाई पर कपड़ों के अंदर लिटा दिया। मान सिंह का बेटा जब ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। जब वह कमरे में घुसा और अपने पिता को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन
Life imprisonment to wife guilty of murdering her husband
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाथरस के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन हर्ष अग्रवाल के न्यायालय ने पति की हत्या में आरोपी पत्नी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषी महिला को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


लौंगश्री निवासी कपसिया थाना सिकंदराराऊ ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 27 अगस्त 2022 को दोपहर करीब दो बजे उनके नाती मान सिंह को मान सिंह की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और चारपाई पर कपड़ों के अंदर लिटा दिया। मान सिंह का बेटा जब ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। जब वह कमरे में घुसा और अपने पिता को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। वहां गांव के लोग आ गए। इन लोगों ने गंभीर हालत में मान सिंह को सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से मान सिंह को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां मान सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में मान सिंह की पत्नी कांति देवी और उसकी नाबालिग बेटी के विरुद्ध दर्ज किया गया। मान सिंह की बेटी नाबालिग थी, इसलिए उसकी पत्रावली पृथक की गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी कांति देवी के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। विवेचना में यह बात सामने आई कि कांति देवी अपनी बेटी को दो-दो महीने के लिए लेकर अपने घर से अलग रहती थी और गलत काम में लिप्त रहती थी। इस बात को लेकर उसका और उसकी बेटी का पति से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीसी शिवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में मान सिंह के बेटे कौशल ने इस अपनी मां और बहन के विरुद्ध गवाही दी। पुलिस ने कांति देवी के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed