फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Leopard in Sadabad Peoples scared

सादाबाद में 12 घंटे तक तेंदुए ने छकाया  

Sat, 11 Nov 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)। Updated Sat, 11 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Sadabad Peoples scared
पिंजड़े में कैद तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
आगरा रोड स्थित गांव नगला पदम में सुबह से शाम तक लगातार 12 घंटे तक तेंदुए की दहशत रही। यमुना किनारे से भटक कर गांव में पहुंचा तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया, जिसको पकड़ने के लिए वाइल्ड़ लाइफ की टीम को पसीने छूट गए। लगभग साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद जब उसे इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया, तब जाकर वह काबू में आया।  
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे नगला मोहन लाल के रमन चौधरी, राजू सहित कई अन्य युवा दौड़ लगा रहे थे। घने कोहरे में दौड़ लगाने के दौरान रजवाहे की पटरी के निकट उगी झाड़ियों में से कुछ अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं। इन युवकों ने पास आकर देखा तो झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने छलांग लगा दी, इस दौरान तेंदुए के पंजे से रमन और राजू के खरोंच आ गईं।
विज्ञापन


इन युवकों ने जब गांव वालों को तेंदुए के बारे में बताया तो मौके पर कई गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की भीड़ देख सहमा तेंदुआ रजवाहे के निकट एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पर वहां वन विभाग के रेंजर गौतम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद वहां डीएफओ मुकेश शर्मा भी पहुंच गए। काफी प्रयासों के बाद भी तेंदुआ पेड़ से नीचे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वहां वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम पहुंच गई। इस टीम ने पेड़ के आसपास जाल तान दिया। इसके बाद तेंदुए को पेड़ से उतारने के लिए उस पर ट्रेंकुलाइजर गन द्वारा कई बार बेहोशी के इंजेक्शन छोड़े  गए, लेकिन इसके बाद भी शाम पांच बजे तक काबू न आया। सारे प्रयास विफल होते देख नगर पालिका हाथरस से क्रेन मंगाई गई। क्रेन के सहारे वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने फिर से पेड़ पर बैठे तेंदुए पर ट्रेंकुलाइजर गन से इंजेक्शन छोड़े। बेहोश होने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम ने उसे पकड़ कर पिंजड़े में कैद कर लिया और उसे आगरा ले गई।


- यमुना किनारे से यह तेंदुआ रजवाहे के रास्ते हुए गांव तक पहुंचा है। अगर यह वैसे किसी रास्ते से आया होता तो यह कई गांवों में लोगों को अपना शिकार बना चुका होता। फिलहाल, तेंदुए को पकड़ कर आगरा के वाइल्ड लाइफ सेंटर पर भेज दिया गया है। गौतम सिंह, वनाधिकारी, सादाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed