{"_id":"5d8e53db8ebc3e0178341c04","slug":"lekhpals-filled-the-tehsil-campus-regarding-kannauj-case-boycott-of-work-hathras-news-ali2147413132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज प्रकरण को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसर में भरी हुंकार, कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज प्रकरण को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसर में भरी हुंकार, कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि कन्नौज में लेखपालों पर हुए जानलेवा हमला और महिला लेखपालों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना की घोर निंदा की। अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी एवं उनके लाइसेंस निरस्त किए जाने की भी मांग की गई। लेखपालों ने कहा कि लेखपालों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त किया जाए।
साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए हटाया जाए। लेखपालों को आत्म रक्षात्मक एसडीएम की संस्तुति पर शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास सिंह, एजाज मेहंदी, शंकर सिंह, विनय चौधरी, रुचि, श्वेता, अशोक उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, मोहित शर्मा, देवव्रत गौतम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता छेदीलाल राहुल ने की और संचालन तहसील मंत्री बलवीर सिंह ने किया।