{"_id":"65086b170287086fed09524e","slug":"lekhpal-accused-of-taking-bribe-to-get-income-certificate-made-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लेखपाल पर आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लेखपाल पर आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत, होगी जांच
Mon, 18 Sep 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 08:52 PM IST
सार
गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया कि उनकी आयु 65 वर्ष है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए दिसंबर-2022 में आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि जांच के दौरान इलाके में तैनात लेखपाल ने रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सिंधोली निवासी एक बुजुर्ग ने आय प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने उपजिलाधिकारी से लेखपाल की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया कि उनकी आयु 65 वर्ष है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए दिसंबर-2022 में आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि जांच के दौरान इलाके में तैनात लेखपाल ने रिश्वत मांगी। न देने पर 29 दिसंबर को 48 हजार वार्षिक आय का प्रमाणपत्र दे दिया।
विज्ञापन
जो उनकी वार्षिक आय से ज्यादा है। बुजुर्ग का कहना है कि जब लेखपाल की मांग पूरी कर दी तो उन्हें सात जुलाई को 46 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया, जो वास्तविक है। बुजुर्ग ने एसडीएम से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रकरण गंभीर है, जांच करवाई जाएगी। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -वेद सिंह चौहान, एसडीएम