{"_id":"6ae9cd18278db533e60a6d83","slug":"lawyers-protest-against-fir-on-former-bar-president-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पूर्व बार अध्यक्ष पर एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, 72 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पूर्व बार अध्यक्ष पर एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, 72 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी
Tue, 03 Nov 2026 05:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके पुत्र के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तत्काल निरस्त किए जाने और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ बिना उचित तथ्यों के फर्जी प्राथमिकी दर्ज न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम सदर को ज्ञापन देते दी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सादाबाद दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर और उनके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके पुत्र के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तत्काल निरस्त किए जाने और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ बिना उचित तथ्यों के फर्जी प्राथमिकी दर्ज न किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता बार के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित कुमार उपाध्याय ने किया। मौके पर सुरेशचंद्र शर्मा, जेपी जैसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ओमप्रकाश ठेनुआं, मिथलेश शर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, शशांक पचौरी, नितिन जैसवाल, नरेश कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन