{"_id":"6a4f596823ccf7cfda0f4039","slug":"lawyers-and-katib-strike-ends-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल वापस, 22 दिन बाद खत्म हुई वकीलों और कातिबों की हड़ताल, हुए 83 बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल वापस, 22 दिन बाद खत्म हुई वकीलों और कातिबों की हड़ताल, हुए 83 बैनामा
Thu, 09 Jul 2026 01:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:49 PM IST
सार
हाथरस में वकील और कातिबों की हड़ताल खत्म हो गई। सुबह से ही कातिबों और अधिवक्ताओं के बस्तों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। भीड़ और काम के दबाव को देखते हुए कार्यालय में सुबह से ही दो मशीनों पर रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया, ताकि लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
हड़ताल खुलने के बाद तहसील सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल को वापस लेने की मांग को लेकर चल रही वकीलों और कातिबों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। 8 जुलाई से हाथरस तहसील सदर में सभी कार्य पूरी तरह सुचारु रूप से शुरू हो गए। देर शाम तक कुल 83 रजिस्ट्रियां की गईं।तहसील सदर परिसर में 15 जून से -प्रदर्शन चल रहा था।
विज्ञापन
लगातार 22 दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त करने वाले लोग बेहद परेशान थे और रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। बुधवार सुबह जैसे ही कार्यालय खुला, दूर-दराज से आए बैनामा कराने वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सुबह से ही कातिबों और अधिवक्ताओं के बस्तों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। भीड़ और काम के दबाव को देखते हुए कार्यालय में सुबह से ही दो मशीनों पर रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया, ताकि लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन