फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lathi charge between the two sides, 10 people injured

Hathras News: लघुशंका करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े,चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल, दरोगा से धक्का-मुक्की

Sun, 02 Mar 2025 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:13 AM IST
सार

एक वृद्धा अपने घर के बाहर सड़क पर लघुशंका कर रही थीं। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई।

विज्ञापन
lathi charge between the two sides, 10 people injured
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कटैलिया में 28 फरवरी की रात सड़क पर लघुशंका करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


गांव कटैलिया में 28 फरवरी की रात एक वृद्धा अपने घर के बाहर सड़क पर लघुशंका कर रही थीं। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद लाठी-डंडे निकल आए। 
विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्षों से राकेश, सुरेश, राधेश्याम, बलवीर निवासीगण कटैलिया सहित 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। एक पक्ष के कुछ लोग भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में अस्पताल आए और दूसरे पक्ष से भिड़ गए। दोनों पक्षों में अस्पताल परिसर में भी मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने आए दरोगा से भी धक्का-मुक्की हुई। हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed