फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Last date passed, ARP selection process not completed

Hathras News: अंतिम तिथि बीती, लिखित परीक्षा का परिणाम नहीं आया, एआरपी चयन प्रक्रिया रह गई अधूरी

Mon, 14 Apr 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 02:13 AM IST
सार

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का मुख्य काम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करना है। ये शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को सहायता करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Last date passed, ARP selection process not completed
बेसिक स्कूल प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी अभी तक हाथरस जिले में (अकेडमिक रिसोर्स पर्सन) एआरपी की चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। इस प्रक्रिया के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन के लिए जिले में 40 एआरपी का चयन किया जाना है। इसके लिए जिले के 155 शिक्षकों ने आवेदन किया था। यह प्रक्रिया विभागीय लेटलतीफी की भेंट चढ़ रही है। पिछले दिनों इस प्रक्रिया के लिए लिखिल परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। अभी तक इस परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए शिक्षकों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। इस संबंध में प्रभारी बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन


यह है एआरपी की जिम्मेदारी
एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का मुख्य काम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करना है। ये शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को सहायता करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। एआरपी का कार्यकाल तीन साल निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed