फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Large participation of women in the change of society

समाज के परिवर्तन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी

Sat, 07 Aug 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Large participation of women in the change of society
मिशन शक्ति के तहत एआरटीओ कार्यालय पर होता शपथ ग्रहण। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) स्रह्य कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय में आए लाइसेंस आवेदकों को नारी सम्मान की शपथ दिलाई गई गई।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि समाज में महिला व पुरुषों की हिस्सेदारी बराबर की है। दोनों में सामंजस्य बहुत जरूरी है। समाज के परिवर्तन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। महिलाएं बच्चों को जैसे संस्कार देती हैं, उसी दिशा में समाज आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने लाइसेंस आवेदकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। नारी की सुरक्षा के साथ उनका सम्मान करना चाहिए। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। तभी समाज व देश तरक्की करेगा। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, पप्पू प्रकाश, राजकुमार भारती, निर्मला गुप्ता, विकास दीक्षित, धर्मेद्र शर्मा, विशाल चक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed