फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Land is not available in Hathras, Sikandrau for power house

बिजली घर के लिए हाथरस, सिकंदराराऊ में नहीं मिल रही जमीन

Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Land is not available in Hathras, Sikandrau for power house
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए रिवेम्प स्कीम के तहत सादाबाद, सिकंदराराऊ व हाथरस में 33/11 केवीए के सब स्टेशन का निर्माण होना है। लेकिन इसके लिए बिजली विभाग को भूमि नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में इन दिनों 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पूर्व में सौभाग्य योजना के तहत करीब दस हजार उपभोक्ता विभाग के बेड़े में शामिल हो गए। इस कारण बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के लिए रिवेंम्प स्कीम का क्रियान्वयन किया गया है। इसके तहत हाथरस शहर के पुलिस लाइन सिकंदराराऊ के बसईकाजी व सादाबाद के जटोई में बिजलीघर का निर्माण होना है। अधिकारियों की मानें तो सादाबाद में भूमि मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सिकंदराराऊ व हाथरस शहर में भूमि का चयन नहीं हो सका है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी बन गई है। मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि सादाबाद में भूमि चयनित हो गई है। अभी सिकंदराराऊ व हाथरस में भूमि के लिए लगातार आला अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed