फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Land dispute: Now demonstration of the adhtiya Sangh

जमीन विवाद: अब आढ़तिया संघ का प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 15 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land dispute: Now demonstration of the adhtiya Sangh
ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते आढ़तिया संघ के पदाधिकारी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित जमीन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब आढ़तिया संघ के लोगोें ने गुरुवार को इस जमीन पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में यह लोग कलेक्ट्रेट गए और वहां भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।  वहीं एमएलडीवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्ले ग्राउंड पर कुछ अराजक लोगों ने आकर हंगामा किया और इससे विद्यालय का काम-काज प्रभावित हुआ।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने एक खाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन को लेकर सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधन का कहना है कि यह उसकी जमीन है, जबकि एमएलडीवी इंटर कॉलेज के प्रबंधन का कहना है कि यह जमीन उसकी है। इसे लेकर तीन दिन पहले वहां खासा हंगामा भी हो चुका है। अब सरस्वती इंटर कॉलेज की ओर से आढ़तिया संघ व प्रबंधन से जुड़े लोग गुरुवार को इस भूमि पर आ गए। उल्लेखनीय है कि सरस्वती इंटर कॉलेज का प्रबंधन सार्वजनिक धार्मिक सभा करती है और वर्तमान  इसके कंट्रोलर एसडीएम सदर हैं। आढ़तिया संघ के लोगोें ने वहां आकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध में भी नारे लगाए। सूचना मिलने पर कोतवाली निरीक्षक भी जेएस पवार भी वहां पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वहां से भेजा। इसके बाद यह लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए और वहां अधिकारियों को ज्ञापन दिया। आढ़तिया संघ  ने अपने ज्ञापन में कहा है कि इंटर कॉलेज की जमीन को एमलडीवी स्कूल का प्रबंधन कुचक्र रच कर इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है  लेकिन आढ़तिया समाज ऐसे किसी भी षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नही होने देगा। सरस्वती इंटर कॉलेज की जमीन को इन भू माफियाओं से बचाने के लिए अगर किसी भी स्तर पर आंदोलन करना पड़ा तो आढ़तिया एसोसिएशन पीछे नही हटेगी। आढतियां संघ ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगर दोबारा से एमएलडीवी पब्लिक स्कूल द्वारा अतिक्रमण करने की कोशिश हुई और  इसमें संघर्ष की स्थिति बनी तो उसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से  जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आढ़तिया एसोसिएशन मंडी समिति के व्यापार को बंद कर सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से  मुकेश बंसल, प्रवीण वार्ष्णेय, उमाशंकर  वार्ष्णेय, भैया मदन जी, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, पवन शर्मा, दिनेश पहलवान, पवन गुप्ता, ऋषि कुशवाहा, बंटी, विशाल सैनी, प्रवीण अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अमन बंसल, संजय वार्ष्णेय, भोला शंकर शर्मा, नकुल यादव, दीपक अग्रवाल, कप्तान सिंह ,सिद्धार्थ, बदरीनाथ यादव, राम बाबू कौशिक, विकास बंसल, अमित अग्रवाल, सन्नी गुप्ता आदि शामिल थे। इधर, एमएलडीवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता ने अधिकारियों से की शिकायत में कहा है कि सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्त, डिग्री कॉलेज के सचिव राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश बंसल अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर विद्यालय के प्ले ग्राउंड पर आकर नारेबाजी की। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। उनका कहना है कि यह लोग भविष्य में फिर कोई अनहोनी कर सकते हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ शर्मा का कहना है परिषद का मतलब केवल छात्र हितों से है।  कि एमएलडीवी और सरस्वती इंटर कॉलेजोें के मध्य चल रहे चल रहे जमीनी विवाद से परिषद का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आढ़तिया संघ और अन्य लोगों द्वारा परिषद के खिलाफ की गई नारेबाजी की तीखी निंदा की और कहा कि परिषद इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed