{"_id":"68deb1758bb1087db10823c7","slug":"land-contract-made-through-forged-documents-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कूटरचित दस्तावेजों से किया जमीन का अनुबंध, रिपोर्ट दर्ज, चार लोगों पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कूटरचित दस्तावेजों से किया जमीन का अनुबंध, रिपोर्ट दर्ज, चार लोगों पर लगा आरोप
Thu, 02 Oct 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:38 PM IST
सार
तहसील से जानकारी की तो पता चला कि 20 फरवरी को भूमि का धोखाधड़ी से यशवीर ने सुनील निवासी सराय दाय रूपा खंदौली आगरा की फर्जी जाति कुशवाहा दर्शाकर 3,70,000 रुपये में अनुबंध किया है, जिसमें सनी व कदीर बेग गवाह बने हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सरायदाय रूपा निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चार लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का अनुबंध करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह मिढ़ावली में संक्रमणीय भूमि के किसान हैं। 26 नवंबर 2024 को वह अपनी भूमि पर गए तो वहां पर यशवीर मिला और उसने कहा कि इस भूमि का उसने विनोद कुशवाहा से अनुबंध करा लिया है। जब उन्होंने कहा कि विनोद तो वह हैं और अनुसूचित जाति से हैं, यह सुनकर यशवीर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
जब उन्होंने तहसील से जानकारी की तो पता चला कि 20 फरवरी को उनकी भूमि का धोखाधड़ी से यशवीर ने सुनील निवासी सराय दाय रूपा खंदौली आगरा की फर्जी जाति कुशवाहा दर्शाकर 3,70,000 रुपये में अनुबंध किया है, जिसमें सनी व कदीर बेग गवाह बने हैं। विनोद ने यशवीर सिंह पौनिया निवासी बदनपुर खंदौली, सुनील निवासी सरायदाय रूपा, सनी कुमार निवासी बरौली जसराना फिरोजाबाद व कदीर बेग निवासी पोखरवाला सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन