{"_id":"695d06fc91cb378cdf06638f","slug":"lal-kuan-bengaluru-express-and-mahananda-express-cancelled-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो दिन निरस्त रहेगी लाल कुआं-बेंगलूरु एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी महानंदा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो दिन निरस्त रहेगी लाल कुआं-बेंगलूरु एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी महानंदा एक्सप्रेस
Wed, 07 Jan 2026 02:29 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:29 AM IST
सार
दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी सप्ताह में दो दिन निरस्त की जा रही है। महानंदा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेन है।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने लाल कुआं-बेंगलूरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरती है, जिससे जिले के यात्रियों को दक्षिण भारत जाने की सीधी सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रेन संख्या 05074 लालकुआं-बेंगलूरु स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 31 जनवरी और 07 फरवरी को नहीं किया जाएगा। वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 05073 बेंगलूरु-लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन भी सीमित कर दिया गया है, जो अब केवल पांच मार्च तक ही चलेगी। इसके बाद इस ट्रेन के संचालन को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इस ट्रेन में आरक्षण आसानी से मिल जाता है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इस ट्रेन को निरस्त किया गया है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन कभी भी बंद किया जा सकता है। इनका संचालन मांग व उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन निरस्त हो रही महानंदा
दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी सप्ताह में दो दिन निरस्त की जा रही है। महानंदा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। इसके निरस्तीकरण से भी हाथरस सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन