फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhs stolen by cutting the roof of two shops

Hathras News: दो दुकानों की छत काटकर लाखों का सामान चोरी

Sun, 05 Nov 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by cutting the roof of two shops
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार की रात को राया तिराया स्थित दो दुकानों की छत काटकर चोर यहां से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। लगातार हो रहीं इन घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और गुस्सा है।
विज्ञापन




कृष्ण कुमार राया तिराहा पर गोविंद ट्रेडर्स के नाम से दोना, पत्तल, नूडल्स आदि सामान की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात बदमाश छत काटकर दुकान से दोना-पत्तल और रिफाइंड सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने के समय कृष्ण कुमार को चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन




इसके अलावा पड़ोस की अमन किराना, परचून, प्रोविजन स्टोर की भी छत चोरों ने काट दी। छत से पत्थर हटाकर चोर दुकान में प्रवेश कर गए और दुकान में रखे कॉस्मेटिक का सामान, सूखे मेवा, हींग, 15000 की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में शोएब पुत्र इरफान निवासी प्रगतिपुरम ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में छानबीन करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे। दुकानदारों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस औपचारिकता पूरी करने आती है, इसलिए चोर फिर कहीं ना कहीं वारदात को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं।





10 दिन में तीसरी वारदात
सादाबाद। कस्बे के आगरा गेट स्थित एक मोबाइल की दुकान से बीते 10 दिनों में बदमाश तीन बार चोरी कर चुके हैं, जबकि करबला रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोरी का प्रयास किया जा चुका है। इनके अलावा भी चोर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन इन मामलों में पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed