फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laddu Gopal will swing in expensive cradles

Hathras News: महंगे पालने में झूलेंगे लड्डू गोपाल, मथुरा-वृंदावन में हाथरस में बने पालनों की अच्छी है मांग

Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
सार

कई प्रदेशों के साथ ही मथुरा-वृंदावन में भी हाथरस में बने पालनों की अच्छी मांग है। शहर के मोहल्ला बंदरवन, बर्फखाना, बागला मार्ग में स्थापित फैक्टरियों में पीतल, तांबा व एल्युमीनियम धातु से पालना तैयार किए जा रहे हैं। कुछ जगह पर स्टील के पालने बनाने का काम भी चल रहा है

विज्ञापन
Laddu Gopal will swing in expensive cradles
मोहल्ला बर्फ खाने में गोपालजी के पालने बनाते कारीगर - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक बार फिर हाथरस में बने पालने में लड्डू गोपाल झूलेंगे। शहर के मेटल हैंडीक्राफ्ट कारोबारी त्योहार को भुनाने की तैयारी में जुट गए हैं। फैक्टरियों में पालना और अन्य खिलौने बनाने का काम जोरों पर चल रहा है, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पालना की कीमत महंगी हो गई है। इसकी वजह मजदूरी के साथ तांबा और पीतल धातु के दामों में व़ृद्धि होना है। पिछले साल के मुकाबले इनके दाम पांच से दस फीसदी तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


कई प्रदेशों के साथ ही मथुरा-वृंदावन में भी हाथरस में बने पालनों की अच्छी मांग है। शहर के मोहल्ला बंदरवन, बर्फखाना, बागला मार्ग में स्थापित फैक्टरियों में पीतल, तांबा व एल्युमीनियम धातु से पालना तैयार किए जा रहे हैं। कुछ जगह पर स्टील के पालने बनाने का काम भी चल रहा है। मेटल के अंतर्गत कुछ फैक्ट्रियों में पीतल के साथ एल्युमीनियम व जस्ते की मिलावट कर ऑयटम तैयार किए जा रहे हैं, जिनके दाम इस साल पांच से छह सौ रुपये किलो तक के हैं।
विज्ञापन


पिछले साल की अपेक्षा इस साल मजदूरी व धातुओं पर कुछ बढ़ोतरी होने के कारण मैटल के पालनों के दाम पांच से दस फीसदी तक बढ़े हैं। इसके बावजूद देश भर से इनकी अच्छी-खासी मांग है। खास तौर पर मथुरा-वृंदावन से पीतल के पालनों की बड़ी मांग हाथरस मंडी को मिल रही है। इसके साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और मध्यप्रदेश में भी हाथरस के पालनों की अच्छी आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल से बने गोपालजी के पालनों के दामों में इस साल कुछ तेजी है, लेकिन इसको पीतल, एल्युमीनियम और जस्ता आदि से समायोजित किया जाता है। इस साल बाहर की मंडियों से काफी अच्छी मांग आ रही है। अब तक आधी से अधिक तो आपूर्ति की जा चुकी है। -यश वर्मा, मैटल हैंडीक्राफ्ट कारोबारी


हमारे यहां सीधे तौर पर पीतल का काम होता है। पांच फीसदी तक की महंगाई इस साल हमारे उत्पादों पर है। छह सौ रुपये किलो तक हम माल की आपूर्ति कर रहे हैं। इस समय सबसे अधिक आपूर्ति मथुरा व वृंदावन के लिए की जा रही है। दोनों ही जगह से इस समय अच्छी मांग है। -रजत वर्मा, मेटल हैंडीक्राफ्ट कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed