{"_id":"68831483ee4f9d1c110652e5","slug":"laborer-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; सभी का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; सभी का रो रोकर बुरा हाल
Fri, 25 Jul 2025 10:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:52 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे सिकंद्राराऊ के कासगंज रोड पर पुरानी चुंगी गांव फरीदाबाद जाने वाली सड़क किनारे एक 30 वर्षीय मजदूर का शव मिला हैं। मृतक के शरीर पर घाव के निशान पाए गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से इसकी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव नगला हरी निवासी अजय कुमार पुत्र राजवीर यादव आयु 30 वर्ष मजदूरी का काम करता है। यह अक्सर बिल्डिंग मैटेरियल लाने वाले ट्रकों से चंबल बालू और गर्दा उतारता है। गुरुवार की देर शाम तक इसने कासगंज रोड पर एक जगह ट्रक से बिल्डिंग मैटेरियल उतरा था। उसके बाद यह रात को घर पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब तीन बजे पुलिस द्वारा इसकी मौत की जानकारी परिजनों को मिली। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
मृतक काफी गरीब था और इस पर तीन बेटी और एक बेटा हैं। इसकी पत्नी गर्भवती है और उसे बच्चा होने वाला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर उस वाहन की जानकारी कर रही है जिससे कि कुचलकर इसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन